Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

विकासखंड पाबौ में जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

Advertisement

पौड़ी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा विकासखंड पाबौ में जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तथा पशुधन के स्वास्थ्य एवं उत्पादकता में सुधार करना रहा। इस दौरान आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों, पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। पशुपालकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं, संतुलित पशु आहार, नियमित टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं के उपयोग तथा पशुधन बीमा के महत्व की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया। कुल 40 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 25 पशुपालकों को दवाएं, 11 को बांझपन निवारण संबंधी दवाएं तथा 40 पशुपालकों को चारा बीज वितरित किए गए। साथ ही पशुपालकों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें नियमित देखभाल, समय पर टीकाकरण एवं संतुलित पोषण के संबंध में परामर्श दिया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ. विशाल शर्मा ने पशुपालकों से विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता, नियमित पशु चिकित्सा एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाकर पशुधन की सेहत एवं उत्पादकता सुधारने के साथ पशुपालकों की आजीविका भी सुदृढ़ की जा सकती है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील

pahaadconnection

स्कूल ने किया कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

pahaadconnection

दून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री पार

pahaadconnection

Leave a Comment