Advertisement
टिहरी गढ़वाल। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने कुंजापुरी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं सुगमता से मां के दर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मंदिर समिति के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने टिहरी गढ़वाल पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
Advertisement
Advertisement
