Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

राज्यपाल से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने की मुलाकात

Advertisement

देहरादून 16 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। इनमें जनप्रतिनिधि, उत्तराखण्ड शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तथा उच्च शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडलों ने राज्यपाल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास, उच्च शिक्षा, नवाचार, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उनके मार्गदर्शन और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के साथ संवाद और उनके अनुभवों से उन्हें प्रेरणा मिली है। प्रतिनिधियों ने उत्तराखण्ड के प्रति उनके आत्मीय जुड़ाव, विभिन्न संस्थानों को प्रोत्साहित करने तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश की देवतुल्य जनता, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों का जो स्नेह, सहयोग और विश्वास मिला, वह उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। सभी के साथ मिलकर प्रदेश के विकास, शिक्षा, नवाचार और जनकल्याण के लिए कार्य करने का अवसर उनके लिए गौरव का विषय रहा है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, यहां के लोगों की आत्मीयता और देवभूमि के प्रति उनका जुड़ाव सदैव बना रहेगा। मुलाकात करने वालों में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी, श्री खजान दास, सूचना का अधिकार आयोग की अध्यक्ष श्रीमती राधा रतूड़ी, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग श्री बलजीत सोनी विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण सहित अनेक लोग शामिल रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस जवान ने खोजा खोया हुआ मोबाइल

pahaadconnection

सीएम ने राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

मतगणना तैयारियों के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment