Advertisement
ग्रेटर नोएडा | सार्थक एक नई सोच संस्था के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर 10 वीं पास 18 -30 वर्षीय युवाओं को स्किल ट्रेनिंग के साथ जॉब भी उपलब्ध कराया जायेगा. इसकी पुष्टी संस्था के ऑटोमोबाइल ट्रेनिंग के एक्सपर्ट खान गुरु मोहसिन खान ने ACP ग्रेटर नोएडा डॉ रवि शंकर जी के साथ कही.
मोहसिन खान ने बताया कि ए.सी फ्रिज, वाशिंग मशीन के साथ ही ऑटोमोबाइल, ई वी की भी निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग उसके बाद सत्तर प्रतिशत बच्चों को रोजगार भी संस्था द्वारा दिया जायेगा. डॉ रवि शंकर ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए बताया कि वर्तमान समय में स्किल के साथ जुड़कर अच्छा भविष्य बनाया जा सकता है साथ ही सार्थक संस्था के भी सामाजिक कार्य की प्रशंसा की गयी.
Advertisement
Advertisement
