Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

राष्ट्रपति का श्री केदारनाथ धाम भ्रमण नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित

Advertisement

रुद्रप्रयाग। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का श्री केदारनाथ धाम भ्रमण कार्यक्रम नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत उनके द्वारा श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान भ्रमण कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि महामहिम राष्ट्रपति का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं सुचारू रूप से संपन्न हो। इसके साथ ही धाम में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण की तैयारियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत संबंधित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि महामहिम राष्ट्रपति का भ्रमण कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न होने के साथ ही श्री केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा भी सुचारू बनी रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने दी लोकपर्व ‘हरेला’ की शुभकामनाएं

pahaadconnection

सूबे में सक्रिय होंगी ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियांः डा. धन सिंह रावत

pahaadconnection

राज्य के प्रथम खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन

pahaadconnection

Leave a Comment