Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

फरीदाबाद: नाटक “प्रेम रामायण” में दिखी दिव्य प्रेम कहानियों का दर्शकों ने उठाया भरपूर आनंद

Advertisement

फरीदाबाद, 24 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फरीदाबाद में चल रहे 75 दिवसीय मेगा इवेंट में नाटक “प्रेम रामायण” का मंचन किया गया। अतुल सत्य कौशिक के निर्देशन में सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल के सभागार में नाटक का मंचन किया गया, जिसमें रामायण की दिव्य प्रेम कहानियों को बड़े अनोखे ढंग से दिखाया गया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।
संभार्य फाउंडेशन, सर्वोदय फाउंडेन व नगर निगम फरीदाबाद मिलकर एफआईए व जुनेजा फाउंडेशन के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फरीदाबाद में नया भारत, ‘मैं हूं भारत’ नाम से 75 दिवसीय मेगा इवेंट का आयोजन कर रहे हैं। इसके तहत हर वीकेंड पर नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार शाम को निर्देशक अतुल सत्य कौशिक के नाटक “प्रेम रामायण” कमा मंचन किया गया। नाटक में बताया गया कि भगवान राम का प्रेम से सीधा संबंध है, जहां प्रेम है, वहां भगवान राम अवश्य हैं। नाटक में रामायण से जुड़ी दिव्य प्रेम कहानियों को बड़े ही अनोखे ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसमें राजा दशरथ की बेटी शांता व ऋषि श्रृंगी की प्रेम कहानी के अलावा दशरथ-कैकयी, राम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला, रावण-मंदोदरी व मेघनाथ-सुलोचना के अटूट प्रेम को दिखाया गया।
नाटक मंचन के दौरान लाइट व म्यूजिक का खूबसूरत तरीके से इस्तेमाल किया गया, जिससे सभी कहानियां जीवंत हो उठीं। संभार्य फाउंडेशन के डायरेक्टर अभिषेक देशवाल ने बताया कि मेगा इवेंट के 51 दिन पूरे हो गए हैं। 15 अगस्त तक यह इवेंट इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि रविवार को अतुल सत्य कौशिक के निर्देशन में नाटक पजामा पार्टी का मंचन होगा, जिसमें कविता कौशिक व काव्या पंजाबी अभिनय करेंगी। मौके पर विधायक नीरज कौशिक, एसीपी राजेश चेजी, मनमोहन गुप्ता, अंशु गुप्ता, अजय जुनेजा, पल्लवी अग्रवाल, अनूप आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

फोनपे ने कहा कि उसने वॉलमार्ट से अतिरिक्त करीब 1,649 करोड़ रुपये की प्राथमिक पूंजी जुटाई है

pahaadconnection

केदारनाथ यात्रा अप्रैल से हो सकती है हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग,9 कंपनियों का होगा चयन

pahaadconnection

Welcome to The Blunt – Where Good Vibes Meet Great Stories!

pahaadconnection

Leave a Comment