Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
सोशल वायरल

प्रेग्नेंसी की चर्चा पर भड़कीं करीना कपूर, कहा- क्या मैं बच्चा पैदा करने वाली मशीन हूँ?

Advertisement

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पिछले दिनों मीडिया में दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ से लेकर करीना कपूर तक प्रेग्नेंसी की चर्चा हो चुकी है. ट्रेडिशनल ड्रेस में इन हीरोइनों की तस्वीर सामने आने के बाद सवाल होने लगा है कि क्या ये अभिनेत्रियां प्रेग्नेंट हैं. हाल ही में जब करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ यूरोप से लौटीं तो कहा गया कि वह तैमूर और जहांगीर के बाद तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं. करीना ने पहले तो इस चर्चा को हल्के में लिया और ध्यान नहीं दिया.

लेकिन अब एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में करीना ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि लोगों के यह कहने का क्या मतलब है कि वह प्रेग्नेंट हैं? उन्होंने कहा, ‘क्या मैं बच्चा पैदा करने वाली मशीन हूं? वह गर्भवती हैं, क्या वह एक और बच्चा पैदा कर रही है?’ उन्होंने कहा कि यह मेरी पसंद है और इसे मुझ पर छोड़ देना चाहिए. गौरतलब है कि करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अगस्त में रिलीज होने जा रही है और वह इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं.

Advertisement

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपने चचेरे भाई रणबीर कपूर की पत्नी आलिया को गर्भावस्था के कोई टिप्स दिए हैं, करीना ने कहा नहीं, उन्होंने कहा कि अगर कोई मुझे टिप्स देता है तो मुझे अच्छा नहीं लगता इसलिए मैं किसी को टिप्स भी नहीं देते हूं. गौरतलब है कि करीना ने अपने प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस के बारे में प्रेग्नेंसी बाइबल नाम की किताब भी लिखी है.

Advertisement
Advertisement

Related posts

अल्ट्रा डीप नेक ब्लाउज पहनने पर ट्रोल हुईं जाह्नवी कपूर, यूजर्स बोले- मत बनो उर्फी जावेद

pahaadconnection

आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी श्रीमती रचना चौहान

pahaadconnection

12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल

pahaadconnection

Leave a Comment