Pahaad Connection
स्वास्थ्य और फिटनेस

भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में सही तरीके से खाने का समय ही नहीं हे। सही तरीका जाने।

Advertisement

दुनिया की सर्वाधिक प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की भी मान्यता है कि शरीर ही धर्म का पहला साधन हैं इस दृष्टि से देखा जाये तो हम भोजन करने से पूर्व कुछ बातों पर ध्यान देकर अपने स्वास्थ्य को और बेहतर बना सकते हैं।

खाना खाने का सही तरीका 

1)लोगों को इत्मीनान से खूब चबा-चबाकर भोजन करना चाहिए। इससे भोजन आसानी से पच जाता है।
2)जब पेट में अधिक भारीपन महसूस हो, उस समय भोजन करने से हाजमें के बिगड़ने की संभावना रहती है। भूख लगने पर ही भोजन करें।
3)अधिक प्यास लगने की स्थिति में भोजन नहीं करना चाहिए। यानी पानी पी चुकने के बाद कम से कम 20 मिनट तक भोजन नहीं करना चाहिए।
4)भोजन करते समय प्रसन्न मन रहें। क्रोध, चिंता व उत्तेजना की स्थिति में भोजन शरीर में अच्छी तरह जज्ब नहीं होता।
5)दौड़-धूप करने के बाद तत्काल भोजन न ग्रहण करें।
6)कुदरती आवेगों (मल-मूत्र) को त्यागने के बाद भोजन करना हितकर है।
7)नींद आने की स्थिति में भोजन न करें, क्योंकि इससे आमाशय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता हैं।
8)व्यायाम करने के तुरंत बाद भोजन न करें।

याद रखें, भूख से कुछ कम भोजन करना स्वास्थ्य के लिए हितकर है।भोजन करने के 45 मिनट बाद अच्छी तरह पानी पीना उत्तम है। भोजन ग्रहण करने के बाद आधे गिलास से ज्यादा पानी न पियें, क्योंकि ज्यादा पानी पीने से आमाशय के पाचक रस समुचित रूप से सक्रिय नहीं हो पाते।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बासी भोजन के साइड इफेक्ट: आप भी रखा हुआ खाना खाते हैं, तो जानिए बासी भोजन का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है…

pahaadconnection

खाली पेट चाय पीना है स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक, हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

pahaadconnection

उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है, पीएम-एबीएचआईएम योजना के तहत 7 और ईसीआरपी-II के अधीन 7 यानी कुल 14 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है : डॉ. मनसुख मांडविया

pahaadconnection

Leave a Comment