Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
राजनीति

सरकार की उपलब्धियों के सहारे निकाय चुनाव की जमीन तैयार करेगी भाजपा

Advertisement

17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में भाजपा पदाधिकारी और मंत्री साथ-साथ जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। निकाय चुनाव के मद्देनजर जनता को बताएंगे कि सरकार ने छह माह में जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें पूरे भी किए हैं। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सरकार और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।सूत्रों के मुताबिक सेवा पखवाड़े में संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंत्रियों को जोड़ने व इसके जरिए निकाय चुनाव की जमीन तैयार करने पर चर्चा हुई। 25 सितंबर को प्रदेश भर में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने के साथ गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में कार्यक्रम करने का फैसला किया गया।

बैठक में विधान परिषद की शिक्षक-स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के साथ मनोनीत कोटे की छह सीटों को लेकर भी बात हुई। मनोनीत कोटे की छह सीटें करीब साढ़े तीन महीने से रिक्त हैं। बैठक में सरकार में मंत्री बने पार्टी के पदाधिकारियों को पार्टी की जिम्मेदारी से मुक्त कर उनकी जगह दूसरे कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने पर भी चर्चा हुई।

Advertisement

बैठक में मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री के जिलों के दौरे से जनता में जा रहे सकारात्मक संदेश सहित अन्य मुद्दों पर भी बात हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और प्रदेश भाजपा प्रभारी राधामोहन सिंह शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चर्चा से भागकर अब यूसीसी ड्राफ्ट पढ़ने का नाटक कर रही कांग्रेस : भट्ट

pahaadconnection

उत्तराखंड: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया अपनी नई टीम का ऐलान

pahaadconnection

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलुरु में ‘भारत माता मंदिर’ का उद्घाटन किया

pahaadconnection

Leave a Comment