Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भयंकर भूस्खलन 400 से ज्यादा यात्री फसे आवाजाई बंद

Advertisement

उतराखंड में भारी बारिश देखने को मिल रही है। पिथौरागढ़ में भूस्खलन से 40 यात्री फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने हाईवे पर यातायात रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तवाघाट लिपुलेख रोड पर नजंग के पास देर शाम पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि भूस्खलन से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।

एक राहगीर ने भूस्खलन का वीडियो बना लिया। भूस्खलन के कारण तवाघाट लिपुलेख हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क बंद होने से बूंदी में स्थानीय लोगों समेत 40 यात्री फंसे हुए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूस्खलन के कारण राजस्थान के करीब 400 तीर्थयात्री फंस गए हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के भीलवाड़ा, अजमेर और अन्य जगहों से करीब 400 यात्री गंगोत्री धाम से लौट रहे थे. उत्तरकाशी में गबनानी के पास भूस्खलन के कारण सभी लोग फंस गए थे।
Advertisement
Advertisement

Related posts

महिला सम्बन्धी अपराधों में और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश

pahaadconnection

अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की दर्दनाक मौत, चालक घायल

pahaadconnection

संविधान रक्षा के लिए प्राण भी कर देंगे न्यौछावर : सूर्यकांत धस्माना

pahaadconnection

Leave a Comment