Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

अंकिता के परिवार वालों को दिया जाएगा 25 लाख का मुआवजा : सी एम धामी

Advertisement

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से अंकिता भंडारी हत्याकांड सुर्ख़ियों में हैं। राज्य के सभी शहरों में लोगो में इस हत्याकांड को लेकर गहरा रोष है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही साथ सी एम पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा है की उन्होंने माननीय न्यायलय से इस बात का भी अनुरोध किया है की अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई जल्द से जल्द हो इसलिए इस मामले में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने जोर देकर कहा की उत्तराखंड राज्य में इस प्रकार की घटना किसी भी हालत में  सहन नहीं करी जाएगी, हमने कोर्ट से अनुरोध किया है की दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। अभी एसआईटी सभी पहलुओं को देख रही है और टीम ने धीरे-धीरे साक्ष्य जुटाने भी शुरू कर दिए हैं। प्राप्त सारे साक्ष्य न्यायालय के सामने रखे जाएंगे और केस को मजबूती के साथ रखा जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक का एजेंडा फाइनल

pahaadconnection

उत्तराखंड में 2009 के इतिहास की होगी पुनरावृत्ति : राजीव महर्षि

pahaadconnection

जौलजीबी में पंचायत प्रतिनिधि मिले मुख्यमंत्री से

pahaadconnection

Leave a Comment