Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ जिले में स्थित हैं प्रसिद्ध “कामख्या देवी मंदिर”

Advertisement

देहरादून ।

कामख्या देवी मंदिर पिथौरागढ़ जिले से 10 km दूर “कसुली” नामक स्थान पर स्थित है और यह स्थान सुंदर चोटियों से घिरा हुआ है। “कामख्या देवी” के मंदिर की स्थापना 1972 में की गई थी। कामख्या देवी मंदिर का निर्माण मदन शर्मा और उनके परिवार के द्वारा किया गया है। कामाख्या देवी को नारीत्व के प्रतीक के रूप में भी जाना जाता है। एक छोटे से मंदिर के रूप में शुरू हुआ इस मंदिर का सफ़र आज स्थानीय लोगो के प्रयास से बेहद सुन्दर और विशाल मंदिर में तब्दील हो गया है।

Advertisement

इस मंदिर कि विशेषता यह है कि यह उत्तराखंड में कामख्या देवी का सिर्फ एक मात्र मंदिर है। लोगो का विश्वास है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने से लोगो की सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

Advertisement

कामख्या देवी का मुख्य मंदिर असाम गुवहाटी में स्थित है। यह पुरे उत्तराखंड में प्रमुख है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जो भी व्यक्ति इस मंदिर में मन्नत लेके आता है तो उसकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

Advertisement

यह मंदिर धार्मिक स्थल के साथ पर्यटक स्थल के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। इस स्थान से पिथौरागढ़ का जो दृश्य दिखता है वह बहुत ही अद्भुत है। अपने नैसर्गिक सौन्दर्य से आज यह बाहर से आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगो को भी खूब लुभा रहा है। माता कामख्या का दरबार सिर्फ धार्मिक महत्ता का ही नहीं , पर्यटक के क्षेत्र में भी प्रमुख है। इस स्थान में आकर धार्मिक आस्था पूर्ण हो जाती है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

11 जिलों से गुजरते हुये सम्पन्न होगा अभियान

pahaadconnection

कर्मचारियों के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

pahaadconnection

मुख्य सचिव ने किया इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ

pahaadconnection

Leave a Comment