Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

मुख्यमंत्री ने दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व हमारी संस्कृति एवं परम्परा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन की परम्परा भी बालिकाओं के सम्मान से जुड़ा विषय है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती को वर्षवार करवाने की मांग

pahaadconnection

मंत्री रेखा आर्या ने की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश

pahaadconnection

जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment