Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

हेल्दी और खूबसूरत बालों के लिए इन खास टीप्स को जरूर फॉलो करें

Advertisement

लंबे बाल आपकी खूबसूरती को दोगुनी कर देते हैं। ऐसे में सभी लोगों को हेल्दी और खूबसूरत बाल पसंद होते हैं। लेकिन आजकल का खानपान ऐसा हो गया है कि हमें बालों से जुड़ी बहुत सी समस्याएं हो जाती है। धूल और पोलूशन भी उनमें से एक वजह है बाल टूटने लगते हैं और बहुत ज्यादा बेजान से हो जाते हैं। ऐसे में बालों का लंबा होना नामुमकिन सा हो जाता है। इसलिए आपको बालों की एक्स्ट्रा केयर लेनी चाहिए। अगर आप बालों का सही तरीके से ध्यान रखेंगे तो आपके बाल लंबे और घने बन पाएंगे। इसलिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

बालों को धोने के बाद आप गीले बालों में कंघी ना करें। बालों के सूखने के बाद ही उस पर कंघी का इस्तेमाल करें। हफ्ते में दो बार बालों को ऑयलिंग जरूर करें। इसके लिए आप कैस्टर ऑयल या फिर नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। बालों में अच्छे तरीके से मसाज करते हुए ऑयलिंग करना चाहिए। इसके अलावा हफ्ते में दो बार हेयर पैक को भी बालों में जरूर लगाएं।

Advertisement

इसके लिए आप अंडों का प्रयोग कर सकते हैं। अंडे को सेट कर उसमें जैतून का तेल और शहद डालकर उसे बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को धो लें ऐसा करने के बाद आपके बाल में साइन आएगी। इसके अलावा बाल ज्यादा उलझेंगे भी नहीं। अगर आप भी अपने बालों को लंबा और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इन खास टिप्स को जरूर फॉलो करें।       

Advertisement
Advertisement

Related posts

Welcome to The Blunt – Where Good Vibes Meet Great Stories!

pahaadconnection

उर्फी जावेद ने पहनी 2000 सिम कार्ड से बनी ड्रेस, घर पहुंची पुलिस

pahaadconnection

पैसा नहीं दिया तो गायब हो जाएगा आपका फ्री टिवटर ब्लू टिक,

pahaadconnection

Leave a Comment