Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैली

अगर आप भी डार्क सर्कल से परेशान हैं तो इन नुस्खों से मिलेगा फायदा

डार्क सर्कल
Advertisement

अगर आप आंखों के आसपास के काले घेरों को दूर करना चाहते हैं तो यहां पर दिए गए टिप्स को फॉलो करें। इससे आंखों के आस पास के काले घेरे आसानी से दूर होंगे।

         आजकल हर व्यक्ति अपनी लाइफ में बिजी होता है। कामकाज में बिजी होने की वजह से हम अपनी हेल्थ पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। कभी-कभी हम अच्छे तरीके से नींद भी नहीं लेते। साथ ही तनाव और स्ट्रेसफुल लाइफ जीते हैं। इस वजह से बहुत ही स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती है। कभी-कभी आंखों के आसपास काले घेरे हो जाते हैं। यह घेरे दिखने में बहुत ज्यादा भद्दे होते हैं। यह आपकी खूबसूरती को कम कर देते हैं। इसलिए डार्क सर्कल को दूर करना काफी जरूरी होता है। अगर आप चाहें तो घर पर ही कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे। इन्हें फॉलो करके आप डार्क सर्कल को आसानी से दूर कर पाएंगे।
डार्क सर्कल को दूर करने के लिए खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे का रस निकालकर इसे आंखों के आसपास लगाएं। उसके बाद 10 मिनट रहने दें। अब चेहरे को साफ कर लें। अगर आप चाहे तो ककड़ी की स्लाइस फ्रिज में रख के उसे आंखों पर लगा सकते हैं। इससे भी आपको फायदा मिलेगा। टमाटर का रस भी उपयोगी होता है। आंखों के आसपास टमाटर का रस लगाने से काले घेरे धीरे-धीरे दूर होते हैं। साथ ही आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। साथ ही नींद भी पर्याप्त मात्रा में लें। अगर आप सही तरीके से नींद नहीं लेते तो भी यह समस्या होती है। साथ ही खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए। इन सभी चीजों का ध्यान रखकर आप आंखों के आसपास के काले घेरों को दूर कर सकते हैं।
Advertisement

Related posts

वन अनुसंधान संस्थान परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

pahaadconnection

राज्य जैविक उत्पाद परिषद की पच्चीसवीं बैठक आयोजित

pahaadconnection

मोदी के जन्म दिन पर प्रदेश भर मे कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : महेंद्र भट्ट

pahaadconnection

Leave a Comment