Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

विमान दुर्घटना में नेपाल की मशहूर गायिका नीरा छन्त्याल का निधन

नीरा छन्त्याल
Advertisement

नेपाल में रविवार को हुई विमान दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दिल दहला देने वाली इस दुर्घटना में अब तक 69 शवों को बरामद किया जा चुका है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में नेपाल की जानी मानी लोक गायिका नीरा छन्त्याल भी सफर कर रही थीं, जिनका प्लेन क्रैश में निधन हो गया है।

 

सिंगर नीरा छन्त्याल पोखरा में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं, लेकिन प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया। इस खबर से नीरा के फैंस को बड़ा झटका लगा है। नीरा छन्त्याल सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती थीं, लेकिन अपने सिंगिंग वीडियो को यूट्यूब पर जरूर शेयर करती थीं। एक महीने पहले ही नीरा ने यूट्यूब पर अपना नया वीडियो शेयर किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। उन्होंने पिरतीको डोरी संग कई नेपाली गानों गाए थे।

Advertisement

 

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के क़रीब यती एयरलाइंस का विमान ATR-72 रविवार (15 जनवरी) को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी और लैंडिंग के पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान को बचाए जाने की संभावना न के बराबर ही थी। इस हादसे में कुल 72 लोग सवार थे और अब तक 69 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। इस हादसे से लोगों की रूह कांप गई है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

1587 मेगावाट हो गई टीएचडीसीआईएल की संस्थापित क्षमता

pahaadconnection

स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत चलाया सत्यापन अभियान

pahaadconnection

महाराज ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

pahaadconnection

Leave a Comment