Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsज्योतिषदेश-विदेश

महाशिवरात्रि व्रत आज,इन शुभ मुहूर्त में करे पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न

महाशिवरात्रि
Advertisement

आज यानि 18 फरवरी को हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन हिन्दू धर्म के अनुयायी महाशिवरात्रि का व्रत रखते है।

आज यानि 18 फरवरी को हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन हिन्दू धर्म के अनुयायी महाशिवरात्रि का व्रत रखते है। हिंदू धर्म में महाशिविरात्रि के व्रत का अपना विशेष महत्व है और इस व्रत को सभी व्रतों से अधिक फलदायी माना जाता है। हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि के दिन महिला, पुरुष और बच्चे सभी इस दिन व्रत रखते हैं और भोले बाबा की कृपा प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता हैं कि जिस किसी पर भी भोलेनाथ की कृपा हो जाती है उसके जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं आता और उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने वाले को विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करना चाहिए। इससे उसे सुख-समृद्धि, सौभाग्य और धन-दौलत की प्राप्ति होती है। यह जानना जरूरी है की आज की महाशिवरात्रि के दिन पूजा के लिए कौन सा मुहूर्त सबसे शुभ है।

आज प्रथम प्रहर की पूजा का मुहूर्त: शाम 06:13 बजे से रात 09:24 बजे तक है। इसके बाद द्वितीय प्रहर पूजा का मुहूर्त: रात 09:24 बजे से देर रात 12:35 बजे तक है। फिर तृतीय प्रहर पूजा का मुहूर्त: देर रात 12:35 बजे से अगली सुबह 03:46 बजे तक है और फिर अंतिम और चतुर्थ प्रहर पूजा मुहूर्त: 19 फरवरी, सुबह 03:46 बजे से 06:56 बजे तक है।

Advertisement

महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान वगैरह करने के बाद घर का मंदिर साफ़ करें और फिर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें। इस दिन मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है। लेकिन ध्यान रहे की जल में थोड़ा दूध और कुछ दाने चीनी के जरूर मिलाएं। इसके बाद भोले बाबा  को चंदन का तिलक करें और मां पार्वती को सिंदूर का तिलक लगाएं। फिर दोनों को कलावे से बांधे। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान् शिव का गंगाजल, गन्ने के रस और शहद से भी अभिषेक किया जाता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एनएच विभाग की लापरवाहियों पर मेयर ने लिया सख्त स्टेण्ड

pahaadconnection

सुबह उठने के बाद इन चीजों को देखने से मिलते हैं आपको अनेक लाभ, जाने विस्तार से

pahaadconnection

नन्हें मुन्नें बच्चों ने पेश की मिसाल

pahaadconnection

Leave a Comment