Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दून मे निकाला कैंडल मार्च

Advertisement

देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. देवेन्द्र सेठी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी याद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन से घण्टाघर तक एक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च निकालने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व तथा उनके सामाजिक राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनको श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि सरदार देवेन्द्र सेठी जमीन से जुड़े लोकप्रिय नेता थे। स्व सेठी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे, वे 10 साल तक कैंटोनमेंट बोर्ड के  उपाध्यक्ष रहे। अध्यक्ष रहते उनके किये गए कार्यों को लोग अब भी याद करते हैं। वे लगातार राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे और उन्होंने विधानसभा चुनाव भी पूरे दमख़म से लड़ा। सेठी जी पंजाबी समाज के मध्य भी अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से सक्रिय रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

15 मार्च को मनाया जाएगा पारंपरिक फूलदेई त्योहार

pahaadconnection

मसूरी : 194 साल पुराना विशिंग वेल आज भी लोगों के सूखे घेरे को सोख रहा है.

pahaadconnection

मुख्यमंत्री धामी के तीन साल के कार्यकाल में दो नए मेडिकल कॉलेज शुरू

pahaadconnection

Leave a Comment