Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कृषि मंत्री ने की राज्यसभा सांसद से मुलाकात

Advertisement

नई दिल्ली, 12 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में 144 करोड़ लागत से निर्मित महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के लिए उनका आभार भी प्रकट किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद बलूनी को मसूरी पेयजल योजना के अंतर्गत निर्माण हो रहे पंपिंग स्टेशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड राज्य से संबन्धित विकास कार्यों के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा जल्द किया जाएगा।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस का सामूहिक केशदान की घोषणा राजनैतिक अवसर की तलाश और एजेंडे का हिस्सा : चौहान

pahaadconnection

बैंक केनफिन होम लि. की प्रशासन ने सम्पति कराईं कुर्क धोखाधड़ी करने वाले बैंको को पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी

pahaadconnection

छिपाने या डरने की कोई बात नहीं…’: अडानी मामले में गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी

pahaadconnection

Leave a Comment