Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रतियोगिता में बागेश्वर पुलिस का शानदार प्रदर्शन

Advertisement

देहरादून। प्रादेशिक अंतर जनपदीय, वाहिनी, तैराकी, क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में बागेश्वर पुलिस का शानदार प्रदर्शन रहा। जनपद बागेश्वर में नियुत्त हेड कांस्टेबल द्वारा 21वीं अन्तर्जनपदीय वाहिनी, पुलिस तैराकी और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बेस्ट तैराक सहित 05 पदक जीते। उन्होंने  स्वर्ण व रजत पदक अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया। अक्षय प्रहलाद कोण्डे पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य आरक्षी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई और उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाऐं दी एवं पुरुष्कृत करने की घोषणा की। जनपद बागेश्वर के थाना कपकोट में नियुत्त हेड कांस्टेबल जीवन गिरी ने अन्तर्राष्टीय स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी नैनीताल में आयोजित 21वीं अन्तर्जनपदीय वाहिनी, पुलिस तैराकी और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता वर्ष 2023 में प्रतिभाग कर तैराकी प्रतियोगिता में सर्वोत्तम तैराक (खिलाड़ी) की  ट्रॉफी जीत कर 04 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित 05 पदक अपने नाम करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। हेड कांस्टेबल जीवन गिरी द्वारा पूर्व में भी तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल जीते हैं। मुख्य आरक्षी की इस उपलब्धि पर पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट शिवराज सिंह राणा व अन्य पुलिस कार्मिकों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गयी। मुख्य आरक्षी जीवन गिरी द्वारा जनपद में भी समय समय पर बचाव/रैस्क्यू कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया जाता रहा है जिसकी जनपद पुलिस द्वारा सराहना की जाती है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की सीबीआई से कराई जाय जांच : दोषियों को दी जाय फांसी की सजा

pahaadconnection

आपदा प्रबन्धन सचिव ने कहा जोशीमठ में दरारों की चौड़ाई में पिछले तीन दिनों से बढ़ोतरी न होने के संकेत

pahaadconnection

कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ शिव भक्त कावड़िंयों की सेवा कर रहीं महिला पुलिस कर्मी

pahaadconnection

Leave a Comment