Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

मुख्यमंत्री ने किया श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निरीक्षण

Advertisement

लखनऊ, 19 अगस्त। उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अयोध्या भ्रमण के  दौरान महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निरीक्षण कर मन्दिर के निर्माण कार्याें की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में भगवान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने सरयू होटल मे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्याें की प्रगति जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी दीपोत्सव को देखते हुए तैयारियां की जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओ को बेहतर सुविधाएं मिलें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, एसएसपी ने दिये जांच के आदेश

pahaadconnection

शहरी विकास मंत्री ने की वित्त योजनाओं की समीक्षा

pahaadconnection

रुद्रपुर/देहरादून तराई की स्थापना में पंडित शुक्ल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

pahaadconnection

Leave a Comment