Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडबॉलीवुड

दून पहुंचे सुपर स्टार ऋतिक रोशन

Advertisement

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन आज रविवार को देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब ढाई बजे वह विशेष चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पर वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। चार्टर्ड विमान से निकलने के बाद प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो ली। इसके बाद ऋतिक अपने कुछ साथियों के साथ कार से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद दिखी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, वह देहरादून में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के सिलसिले में यहां आए हैं। ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के बाद वह विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बरात की कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो युवकों की मौत

pahaadconnection

सीएम धामी ने बताया संकल्पों को पूरा करने वाला बजट

pahaadconnection

हरिद्वार में आयोजित होंगे जनजागरूकता के विविध कार्यक्रम

pahaadconnection

Leave a Comment