Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैलीबॉलीवुड

हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान

Advertisement

हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान ने अपनी एक कविता में सवाल उठाया कि वीरों का कैसा हो वसंत… वहीं अपनी सबसे प्रसिद्ध कविता में उसी जीवंत वीर वसंत का चित्रण भी किया। सुभद्रा का विवाह 15 वर्ष की उम्र में ही हो गया था लेकिन उनकी बुद्धिमत्ता कमसिन उम्र से कहीं अधिक थी. उन्होंने 9 वर्ष की उम्र से ही कविताएं लिखना प्रारंभ कर दिया था। वे देशप्रम की लौ जगाना चाहती थीं, इसमें उनके जीवनसाथी लक्ष्मणसिंह ने हर कदम पर उनका साथ दिया। वे सिर्फ लिखती ही नहीं थीं, वीर रस की अपनी कविताओं और देशप्रेम से ओतप्रोत भाषणों से भारतीय जनमानस में स्वतंत्र होने की भूख को भी जगाती थीं। 1920 में जब चहुं और गांधी जी के नेतृत्व की धूम थी। उस समय गांधी जी के कहने पर पति-पत्नी दोनों ही सक्रिय रूप से स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने लगे। वे अपनी मृत्यु के लिए अक्सर कहती थीं… ‘मेरे मन में तो मरने के बाद भी धरती छोड़ने की कल्पना नहीं है। मैं चाहती हूं मेरी एक समाधि हो, जिसके चारों और नित्य मेला लगता रहे, बच्चे खेलते रहें, स्त्रियां गाती रहें और कोलाहल होता रहे। और उनका यह दिव्य स्वप्न आखिरकर सच हो गया। आज अपने स्कूली जीवन में बच्चे उनकी कविताएं दोहराते हैं। ये वे लेखिकाएं हैं, जिन्होंने न केवल लेखन जगत को प्रभावित किया, बल्कि अपने विचारों से समूची नारी जाति को एक दिशा दी।  सुभद्रा कुमारी चौहान (१६ अगस्त १९०४-१५ फरवरी १९४८) हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका थीं। झाँसी की रानी (कविता) उनकी प्रसिद्ध कविता है। वे राष्ट्रीय चेतना की एक सजग कवयित्री रही हैं। स्वाधीनता संग्राम में अनेक बार जेल यातनाएँ सहने के पश्चात अपनी अनुभूतियों को कहानी में भी व्यक्त किया। उनका जन्म नागपंचमी के दिन इलाहाबाद के निकट निहालपुर नामक गांव में रामनाथसिंह के जमींदार परिवार में हुआ था। बाल्यकाल से ही वे कविताएँ रचने लगी थीं। उनकी रचनाएँ राष्ट्रीयता की भावना से परिपूर्ण हैं। सुभद्रा कुमारी चौहान, चार बहने और दो भाई थे। उनके पिता ठाकुर रामनाथ सिंह शिक्षा के प्रेमी थे और उन्हीं की देख-रेख में उनकी प्रारम्भिक शिक्षा भी हुई। इलाहाबाद के क्रास्थवेट गर्ल्स स्कूल में महादेवी वर्मा उनकी जूनियर और सहेली थीं। १९१९ में खंडवा के ठाकुर लक्ष्मण सिंह के साथ विवाह के बाद वे जबलपुर आ गई थीं। १९२१ में गांधी जी के असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाली वह प्रथम महिला थीं। वे दो बार जेल भी गई थीं। सुभद्रा कुमारी चौहान की जीवनी, इनकी पुत्री, सुधा चौहान ने ‘मिला तेज से तेज’ नामक पुस्तक में लिखी है। इसे हंस प्रकाशन, इलाहाबाद ने प्रकाशित किया है। वे एक रचनाकार होने के साथ-साथ स्वाधीनता संग्राम की सेनानी भी थीं। डॉo मंगला अनुजा की पुस्तक सुभद्रा कुमारी चौहान उनके साहित्यिक व स्वाधीनता संघर्ष के जीवन पर प्रकाश डालती है। साथ ही स्वाधीनता आंदोलन में उनके कविता के जरिए नेतृत्व को भी रेखांकित करती है। १५ फरवरी १९४८ को एक कार दुर्घटना में उनका आकस्मिक निधन हो गया था। ‘बिखरे मोती’ उनका पहला कहानी संग्रह है। इसमें भग्नावशेष, होली, पापीपेट, मंछलीरानी, परिवर्तन, दृष्टिकोण, कदम्ब के फूल, किस्मत, मछुये की बेटी, एकादशी, आहुति, थाती, अमराई, अनुरोध, व ग्रामीणा कुल १५ कहानियां हैं! इन कहानियों की भाषा सरल बोलचाल की भाषा है! अधिकांश कहानियां नारी विमर्श पर केंद्रित हैं! उन्मादिनी शीर्षक से उनका दूसरा कथा संग्रह १९३४ में छपा। इस में उन्मादिनी, असमंजस, अभियुक्त, सोने की कंठी, नारी हृदय, पवित्र ईर्ष्या, अंगूठी की खोज, चढ़ा दिमाग, व वेश्या की लड़की कुल ९ कहानियां हैं। इन सब कहानियों का मुख्य स्वर पारिवारिक सामाजिक परिदृश्य ही है। ‘सीधे साधे चित्र’ सुभद्रा कुमारी चौहान का तीसरा व अंतिम कथा संग्रह है। इसमें कुल १४ कहानियां हैं। रूपा, कैलाशी नानी, बिआल्हा, कल्याणी, दो साथी, प्रोफेसर मित्रा, दुराचारी व मंगला – ८ कहानियों की कथावस्तु नारी प्रधान पारिवारिक सामाजिक समस्यायें हैं। हींगवाला, राही, तांगे वाला, एवं गुलाबसिंह कहानियां राष्ट्रीय विषयों पर आधारित हैं। सुभद्रा कुमारी चौहान ने कुल ४६ कहानियां लिखी और अपनी व्यापक कथा दृष्टि से वे एक अति लोकप्रिय कथाकार के रूप में हिन्दी साहित्य जगत में सुप्रतिष्ठित हैं। वातावरण चित्रण-प्रधान शैली की भाषा सरल तथा काव्यात्मक है, इस कारण इनकी रचना की सादगी हृदयग्राही है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने चलाया जागरूकता अभियान

pahaadconnection

मुख्य विकास अधिकारी ने ली विभागों की समीक्षा बैठक

pahaadconnection

FSSAI का एफओएससीओएस वेब एप्लीकेशन अब क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा

pahaadconnection

Leave a Comment