Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नशे के दुष्परिणामो पर आधारित नुकड़ नाटक प्रस्तुत किया

Advertisement

देहरादून। मनबीर कौर चेरिटेबल ट्रस्ट ने तपस्थली नशा मुक्ति केंद्र में उपस्थित नशा से निजात पाने वाले युवकों को राखी बांध कर भविष्य में किसी किस्म का नशा न करने का प्रण लिया। इस अवसर पर नुकड़ नाटक मंडली द्वारा नशे के दुष्परिणामो पर आधारित नुकड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्य रूप से यह समझाने का प्रयत्न किया गया कि नशे से न केवल अपना जीवन बर्बाद होता बल्कि पुरे का पूरा परिवार ही खत्म हो जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधित प्राधिकरण सचिव हर्ष यादव ने कहा नशा एक ऐसा दीमक है जो अच्छे भले घरों को उजाड़ कर रख देता हैं। इस बुराई को जड से खत्म करने की दिशा में कार्य करना चाहिये। ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमति रमनप्रीत कौर ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डाइरेक्टर श्रेष्ठ पुंडीर, सीनियर इंचार्ज तुषार वेद, प्रेरणा रावत, विनोद रावत, पूजा शर्मा, वंदना बिष्ट, अंजू भरतरी, ममता, रचना  आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को पेशी पर ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला

pahaadconnection

राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक

pahaadconnection

उत्तराखंड को माना जाता हैं शिवजी का ससुराल बैजनाथ मंदिर का इतिहास

pahaadconnection

Leave a Comment