Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस नशा तस्करो के विरुद्ध एक्शन मोड में नज़र आ रहीं हैं। अवैध मादक पदार्थो के साथ दून पुलिस ने 01 नशा तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के कब्जे से 8.62 ग्राम अवैध स्मैक एवं स्मैक बेचकर कमाई गयी धनराशि बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त बरामद स्मैक को सहारनपुर से खरीद कर लाया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने व मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में सांय कालीन चैकिंग के दौरान  विकासनगर पुलिस द्वारा बन्दरोवाला बाग बारुद फैक्ट्री रोड देहरादून पोंटा हाईवे के पास कुल्हाल, विकासनगर से 01 अभियुक्त सन्नवर उर्फ सोनू पुत्र अख्तर निवासी ग्राम कुन्जा ग्रान्ट पो. ढालीपुर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 32 वर्ष को 8.62 ग्राम अवैध स्मैक एवं अवैध स्मैक बेचकर अर्जित धनराशि 5300 रुपये  के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मुकदमा अपराध सख्या 327/2026 धारा- 8/21/27(ए) एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह खुद भी नशे का आदी है तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था।  बरामद स्मैक को वह मिर्जापुर सहारनपुर से खरीद कर लाया था, जिसमें से कुछ स्मैक अभियुक्त द्वारा स्थानीय लोगों को बेच दी थी,  जिसमे उसे 5300 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। शेष बची स्मैक को बेचने के लिए अभियुक्त ग्राहको की तलाश में था पर उससे पूर्व ही चैकिंग के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

रैली से रोपण तक : बागेश्वर ने दिया पर्यावरण जागरूकता का सशक्त संदेश

pahaadconnection

रानीपोखरी पुलिस ने किया सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक

pahaadconnection

धामी सरकार के सकारात्मक निर्णयों से आंदोलनकारियों का सरकार पर विश्वास हुआ मजबूत

pahaadconnection

Leave a Comment