Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

17 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 01 लाख 70 हजार का जुर्माना

Advertisement

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी संदिग्ध, व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करी और 176 किराएदारों का सत्यापन किया, सत्यापन न कराने वाले 17 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 01 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्धों को थाने पर लाया गया, 81 पुलिस एक्ट में 06 व्यक्तियों का चालान कर 2,000 रुपये का जुर्माना किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिफ्त अभियुक्तों एवं क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में आज थाना वसंत विहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऋषि विहार, हरबंसवाला, भट्टा कॉलोनी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम द्वारा 176 से अधिक किराएदारों, बाहरी व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया, साथ ही इस दौरान अपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तों को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिफ्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 17 भवन स्वामियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 01लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना किया गया, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया तथा 81 पुलिस एक्ट में 06 व्यक्तियों का चालान कर ₹2000 का जुर्माना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर समस्त थाना क्षेत्र में दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया जाय विशेष प्रशिक्षण : निदेशक खेल

pahaadconnection

महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

pahaadconnection

विधानसभा अध्यक्ष ने दी कोटद्वार वासियों को लगभग 9 करोड़ की सड़को की सौगात

pahaadconnection

Leave a Comment