Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

भारत के वित्तीय समावेश की प्रशंसा

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व बैंक के एक निष्कर्ष को साझा किया, जिसे विश्व बैंक ने अपने जी-20 दस्तावेज में शामिल किया है, और उसमें कहा गया है कि भारत ने केवल छह वर्षों में वित्तीय समावेश का लक्ष्य हासिल कर लिया है, जिसे प्राप्त करने में कम से कम 47 वर्षों का लंबा समय लग सकता था।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कियाः “डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की बदौलत वित्तीय समावेश में भारत की लंबी छलांग!

Advertisement

@WorldBank के जरिये तैयार किये जाने वाले एक जी-20 दस्तावेज ने भारत के विकास के बारे में एक बहुत दिलचस्प बात साझा की है। भारत ने केवल छह वर्षों के समय में वित्तीय समावेश का लक्ष्य हासिल कर लिया है, जिसे प्राप्त करने में कम से कम 47 वर्षों का लंबा वक्त लग सकता था।

हमारे मजबूत डिजिटल भुगतान का बुनियादी ढांचा और हमारी जनता का उत्साह सराहनीय है। यह तेज रफ्तार से होने वाली प्रगति और नवोन्मेष का प्रमाण भी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सैन्य क्षमताओं के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा देश : राज्यपाल

pahaadconnection

1996 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म ‘खामोशी- द म्यूजिकल’

pahaadconnection

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से ले अधिकारी : डीएम

pahaadconnection

Leave a Comment