Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

निर्माणाधीन पार्किंग्स का स्थलीय निरीक्षण

Advertisement

चमोली। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने नगर में जिला न्यायालय एवं जिला अस्पताल के निकट निर्माणाधीन पार्किंग्स का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पार्किंग निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की।
जिलाधिकारी आज सबेरे तहसील के निकट जिला न्यायालय की निर्माणाधीन पार्किंग के कार्यों का निरीक्षण 11करने पहुंचे। यहां जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के साथ कतई समझौता न किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री की टेस्टिंग की जाए, टेस्टिंग में पास होने पर ही सामग्री उपयोग में लाई जाए, ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित रहे।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि पार्किंग परियोजनाओं के संबंध में नागरिक सूचना पट भी लगाया जाए। इस पट पर परियोजना के संबंध सभी प्रमुख जानकारियां प्रदर्शित की जाए, ताकि आमजन को भी इसकी जानकारी मिल सके।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के निकट बन रही पार्किंग का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को सभी कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

करन माहरा के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

pahaadconnection

अग्रवाल के समर्थन में व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

pahaadconnection

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने किया विशिष्ट व्यक्तियों से विशेष संपर्क

pahaadconnection

Leave a Comment