Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

वर्चुअल माध्यम से मासिक बैठक का आयोजन

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा तहसील विधिक सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में माह नवंबर के प्लान ऑफ एक्शन और तहसील विधिक सेवा समितियों के कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इसके अलावा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर 2024 के सफल आयोजन हेतु सभी को अपना सहयोग देने तथा अपने स्तर से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु भी उचित दिशा निर्देश दिए गए। माह नवंबर के प्लान ऑफ एक्शन के तहत अपनी तहसील में मेडिकल चेक अप कैंप लगाने तथा कॉमर्शियल कोर्ट के मामलों के संबंध में जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए। जिला देहरादून में चयनित नए प्राविधिक कार्यकर्ताओ के संबंध में भी बातचीत की गई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

लापरवाही के चलते दून अस्पताल में किशोरी की मौत पर महिला आयोग सख्त, जांच के दिये निर्देश

pahaadconnection

जिलाधिकारी रीना जोशी ने जन समस्यायें सुनने के उपरांत हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

pahaadconnection

पराविधिक कार्यकर्ताओं को दी बालकों के कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी

pahaadconnection

Leave a Comment