Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्य महिला आयोग की उपा़ध्यक्षा ने की समूहों की महिलाओं के साथ बैठक

Advertisement

बागेश्वर 13 सिंतबर। अन्नपूर्णा आजीविका स्वायत्त ससहकारिता -भिलकोट विख-गरुड़ (बागेश्वर) में मुख्य अतिथि  राज्य महिला आयोग की उपा़ध्यक्षा ज्योति शाह मिश्रा ने समूहों की महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता तो बढ़ेगी ही वहीं आजीविका में भी वृद्धि होगी।  उन्होंने  महिलाओं के द्वारा की जा  रही आजीविका गतिविधियों से सम्बन्धित चर्चा की गई, एवं आजीविका गतिविधियों के माध्यम से होने वाली आय की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को आजीविका वृद्धि के नए-नए उपाय बताए। उन्होंने कहा कि घर बैठे ही महिलाएं आजीविका बढ़ाने के लिए बहुत कुछ कर सकती है। महिलाओं द्वारा की जा रही आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण कर सराहना की। उन्होंने सरकार के माद्यम से महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को का उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए विभिन्न कानूनी प्रावधानों को भी बताया। उन्होंने महिलाओं के संरक्षण चलाई जा रही है हेल्पलाइन नंबरों आदि की भी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की।

बैठक में ग्रामीण उद्यम वेग वृध्दि परियोजना से जिला परियोजना प्रबन्धक मो0आरिफ खान, सहायक प्रबन्धक संस्था एवं समावेशन  श्सपना नागी, वि0ख0-गरुड़ की ग्रामीण उद्यम वेग वृध्दि परियोजना की टीम के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण वित्त सहायक तारा प्रसाद, आजीविका समन्वयक  महेन्द्र सिंह नेगी, कृषि एवं पशु प्रसार सहायक सतीश चन्द्र जोशी, विख-गरुड़ के खण्ड विकास अधिकारी किशन राम आर्या, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के एरिया कांर्डिनेटर दिनेश तिवारी, अन्नपूर्णा आजीविका स्वा0सहकारिता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश सिंह किरौला उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

यह वक्त पीड़ितों के आँसू पोंछने का, कांग्रेस को धैर्य की जरूरत : चौहान

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

pahaadconnection

घर-घर भ्रमण कर समझाया संस्थागत प्रसव का महत्व

pahaadconnection

Leave a Comment