Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यस्तरीय मैराथन ‘‘रेड रन’’ का आयोजन

Advertisement

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स के नियन्त्रण एवं जागरूकता विशय पर राज्य स्तरीय मैराथन ‘‘रेड रन’’ प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 06ः30 बजे से किया गया। मैराथन प्रतियोगिता का शुभारम्भ डॉ. अजय कुमार अपर परियोजना निदेशक यूसैक्स एवं राजेश मंमगाईं प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया। मैराथन प्रतियोगिता में 17-25 वर्ष तक के 200 छात्र/छात्राओं (110 छात्र एवं 90 छात्राओं) द्वारा प्रतिभाग किया गया। मैराथन प्रतियोगिता में सर्वप्रथम 110 छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके 15 मिनट के पश्चात 90 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। मैराथन प्रतियोगिता ब्रह्मकमल चौक (राजपुर रोड), कैनाल रोड, एचपी पेट्रोल पम्प, एनआईईपीवीडी, बाला सुन्दरी मन्दिर, स्कालरहोम बैक गेट, इन्दरबाबा मार्ग, नियर पॉलीकिड से वापस ब्रह्मकमल चौक पर समाप्त की गयी।

‘‘रेड रन’’ प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में स्पोर्टस कॉलेज के छात्र श्री प्रियांषु, श्री आदर्ष यादव, मयंक राठौर, श्री अभिशेक कुमार, श्री अभय कुमार एवं श्री चिराग चौहान द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं षष्टम स्थान प्राप्त किया गया। महिला वर्ग में स्पोर्टस कॉलेज की छात्रा सुश्री सोनिया, सुश्री अमीशा, सुश्री गौरी, सुश्री अंजली, सुश्री तनुश्री चौहान एवं सुश्री सपना यादव द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं षष्टम स्थान प्राप्त किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को नकद पुरस्कार दिया गया। चतुर्थ, पंचम एवं षष्टम स्थान के महिला एवं पुरूष विजेताओं को सांत्वना पुरूस्कार दिया गया।

Advertisement

‘‘रेड रन’’ प्रतियोगिता के पुरूष विजेता प्रियांशु एवं आदर्श यादव तथा महिला वर्ग की सोनिया एवं अमीशा द्वारा राश्ट्रीय स्तर पर मैराथन प्रतियोगिता रेड रन का आयोजन 08 अक्टूबर 2023 को गोवा में प्रतिभाग किया जायेगा, जो 10 किमी की होगी। राष्ट्रीय स्तर पर मैराथन प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को नगद पुरूस्कार दिया जायेगा। मैराथन प्रतियोगिता में राजेश मंमगईं प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, लोकेश एथलेटिक्स कोच, अवतार सिंह एथलेटिक्स कोच खेल विभाग देहरादून, अखिलेश कोठारी एथलेटिक्स कोच खेल विभाग, बीएम रावत बॉक्सिंग कोच, खेल विभाग, रविन्द्र मेहता बेस बॉल कोच खेल विभाग उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियन्त्रण समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं सहयोगी टीआई एनजीओ के प्रतिनीधि मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने प्रदान की 586 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां

pahaadconnection

मुख्यमंत्री का गोवर्धन मथुरा में सम्मान

pahaadconnection

जनहित में उठाये गए मुद्दों पर सदन में होगी सकारात्मक चर्चा : विधानसभा अध्यक्ष

pahaadconnection

Leave a Comment