Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

एसएसपी ने किया 2 चौकी प्रभारियो को लाइन हाजिर

Advertisement

देहरादून। यातायात व्यवस्था के संचालन में लापरवाही बरतने पर एसएसपी देहरादून ने 02 चौकी प्रभारियो को लाइन हाजिर कर दिया हैं। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा की पुलिस की गैरमौजूदगी, लापरवाही से जाम की स्थिती उत्पन्न होने पर सम्बन्धित थाना, चौकी प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा राजपुर रोड पर दिलाराम चौक से आगे यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में कोताही बरतने तथा उक्त मार्गों पर नियमित रूप से लग रहे जाम के कारण चौकी प्रभारी नालापानी तथा चौकी प्रभारी हाथीबडकला को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया। साथ ही सभी अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि यातायात व्यवस्था को बनाने में पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य है, यदि किसी थाना/चौकी क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही/गैरमौजूदगी के कारण जाम की स्थिती उत्पन्न होती है तो सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 आगामी 25 वर्षों में भारत की अमृत काल विकास यात्रा का नेतृत्व करेंगे : डॉ. जितेन्द्र सिंह

pahaadconnection

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएमओ कार्यालय व सीएचसी कपकोट परिसर में सफाई की गयी।

pahaadconnection

अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान जारी

pahaadconnection

Leave a Comment