Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बुजुर्गों के प्रति अपने सेवा भाव को चरितार्थ करती दून पुलिस

Advertisement

देहरादून। बुजुर्गों के प्रति अपने सेवा भाव को चरितार्थ करते हुये दून पुलिस ने क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला को थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया हैं। एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजंस के घर जाकर समय-समय पर उनकी कुशलक्षेम पूछने तथा उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं। आज सुबह लगभग 7:00 बजे थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन को सूचना प्राप्त हुई टर्नर रोड सी3 में एक सीनियर सिटीजन महिला अकेली रहती है, जिनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। जिनको अस्पताल ले जाने के लिये एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। इस सूचना पर तत्काल थाना क्लेमेंट टाउन से पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया तथा 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया गया, मौके पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल वृद्ध महिला को थाने की गाड़ी में बिठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी बीच मौके पर एम्बुलेंस के पहुँचने पर उक्त बुजुर्ग महिला को एंबुलेंस से वेलमेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, वर्तमान में बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है, महिला की तबीयत के संबंध में भी जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि महिला का शुगर लेवल बहुत नीचे आ गया था, जिनकी स्थिति अभी सामान्य है। महिला की पुत्री ऑस्ट्रेलिया में रहती है, जिसे पुलिस द्वारा सूचित किया गया है, वह भी जल्द पहुंच रही हैं। देहरादून पुलिस की आमजन से अपील है कि अपने आसपास रहने वाले अकेले सीनियर सिटीजन्स की किसी भी परेशानी पर तत्काल नजदीकी थाना एवं चौकी को सूचित करें, देहरादून पुलिस सीनियर सिटीजन्स की हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने सुनी डोईवाला में जनता की समस्याएं

pahaadconnection

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरस्वाल ने की महापौर से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment