Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मकर संक्रांति पर हुआ शिलान्यास, दशहरे में होगा लोकार्पण : गणेश जोशी

Advertisement

देहरादून 14 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के धेय साथ कार्य कर रही है। धामी सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा कि आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छावनी परिषद के डाकरा के सामुदायिक भवन का शिलान्यास हुआ है और दशहरे में लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा निश्चित ही कैंट क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा मसूरी विधानसभा के अंतर्गत अभी तक उनके द्वारा 55 सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने कहा आज हमारी बहुत बड़ी लंबी प्रतीक्षा पूरी हो रही है,भव्य राम मंदिर का 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  को जाता है। उन्होंने कहा राम मंदिर करोड़ हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी से अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण को देखने की अपील भी की।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, कैंट सीईओ अभिनव सिंह, ईई एमडीडीए सुनील कुमार, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, संयोजक विष्णु प्रसाद गुप्ता, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, आरएस परिहार, कर्नल आरएस भंडारी, टीडी भूटिया, महामंत्री प्रभा साह, देवेंद्र रावत, अंकित जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गूफ़ी डंगवाल, मनोज छेत्री, मेघा भट्ट, वंदना बिष्ट, मधु खत्री, नंदनी शर्मा, सारिका खत्री आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों की सूची।

  1. गढ़ी कैंट में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लागत लाख में रू.1000.23
  2. ⁠नागल हटनाला के राधेकृष्ण एन्कलेव में सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू.8.72
  3. ⁠वार्ड 06 दून विहार के दून एन्कलेव में केसी नाली का निर्माण कार्य, लागत लाख में रू.5.55
  4. ⁠वार्ड 08 सालावाला में विभिन्न सड़कों में डामरीकरण से सड़को का निर्माण कार्य लागत लाख में रू.8.79
  5. ⁠वार्ड 05 धोरणखास के चिड़ोवाली में श्री उमेश आर्य के घर तक सड़क निर्माण। लागत लाख में रू.7.32
  6. ⁠वार्ड 05 धोरणखास के रिवर व्यह अपार्टमेंट में सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू.4.34
  7. ⁠वार्ड 05 धोरणखास के अर्न्तगत श्री मनोहर सिंह बोरा के घर से श्रीमती सुमन शर्मा के घर तक सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू 25.48
  8. ⁠वार्ड 05 धोरणखास के राजीव नगर तरली कण्डोली में ज्ञानेश्वर मंदिर मुख्य मार्ग में सड़क 3 निर्माण लागत लाख में रु.9.01
  9. ⁠वार्ड 05 धोरणखास में कृष्णा होम के समीप सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू.9.77
  10. ⁠वार्ड 05 धोरणखास के धोरण में मुख्य मार्ग से श्री एके गुप्ता के घर तक सड़क निर्माण लागत लाख में रू.4.03
  11. ⁠वार्ड 09 के साकेत लेन-1 में सड़क निर्माण लागत लाख रु.8.30
  12. ⁠वार्ड 09 आर्यनगर के कैनाल रोड़, साकेत लेन-2 में सड़क निर्माण लागत लाख में रू.8.94
  13. ⁠वार्ड 01 मालसी के सिनोला में श्री रावत के घर से श्री अभयराम सिंह त्यागी के घर तक सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू.5.81
  14. ⁠वार्ड 09 आर्यनगर में श्री कपिल के घर से कमल टैंट तक फेंसिंग का कार्य लागत लाख रू.16.00 15. ⁠वार्ड 01 मालसी के कृषालीगांव में ओल्ड मसूरी रोड में स्वामी रामतीर्थ आश्रम के सामने मान स्टेट में सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू. 5.75
  15. ⁠वार्ड 02 विजयपुर के नयागांव में श्री मनोज के घर व श्री सुनीलकांत के घर के पास से शिवानी प्रधान के घर तक सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रु.10.82
  16. ⁠वार्ड 07 जाखन में सेंट्रल बैंक श्रीमति गंगा राणा के घर के पास सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू.2.31
  17. ⁠वार्ड 06 दून विहार जाखन में सामुदायिक भवन का निर्माण। रू० 62.17 लाख।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर

pahaadconnection

‘स्वच्छ सुंदर बाज़ार- स्वचछ भारत की पुख्ता मिसाल’

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में किया प्रतिभाग

pahaadconnection

Leave a Comment