Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार फौजी की मौत

Advertisement

नैनीताल।रामपुर रोड पर टांडा बैरियर के पास कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार मूल रूप से नाचनी पिथौरागढ़ निवासी फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। रामपुर रोड पर टांडा बैरियर के पास कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार मूल रूप से नाचनी पिथौरागढ़ निवासी फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।टीपी नगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे दिल्ली का कैंटर सामान छोड़कर रुद्रपुर की तरफ जा रहा था। मुखानी हल्द्वानी निवासी फौजी ललित सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह स्कूटी से रुद्रपुर से अपने घर मुखानी आ रहे थे। टांडा बैरियर के पास कैंटर और स्कूटी में टक्कर हो गई जिससे ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि कैंटर चालक उत्तम नगर दिल्ली निवासी जवाहर सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया है। कैंटर टांडा चौकी में खड़ा करा दिया है। बताया कि मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी ललित सिंह महार रेजिमेंट दिल्ली में तैनात थे। उनके दो बच्चे हैं। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे। सूचना पर परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए हैं।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में उमड़ा जनसैलाब

pahaadconnection

विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने सीएसआर मद से प्राप्त दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

pahaadconnection

Leave a Comment