Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा

Advertisement

देहरादून। अभिनेता गोविंदा गुरुवार को शिवसेना में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिंदे की पार्टी उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। ऐसा हुआ तो वे शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा को पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद गोविंदा ने कहा, ‘मैंने सोचा था कि मैं दोबारा राजनीति में प्रवेश नहीं करूंगा, लेकिन अब मैं शिव सेना में शामिल हो रहा हूं और मेरे लिए यह भगवान का आशीर्वाद है’। वहीं, इस दौरान अभिनेता ने सीएम एकनाथ शिंदे की भी तारीफ की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जवान ने खोज निकाला श्रद्धालु का खोया मोबाइल फोन

pahaadconnection

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

बजट सत्र के लिये सरकार ने विपक्ष के साथ कोई बातचीत नहीं की : यशपाल आर्य

pahaadconnection

Leave a Comment