Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत पोस्को पर पॉलिटेक्निक की छात्राओं का किया गया मार्गदर्शन

Advertisement

देहरादून, 25 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं को पॉश पोस्को के बारे में बताया गया। इस अवसर पर नीतिश चंद्र भदुला असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा छात्राओं को वर्कप्लेस पर होने वाले उत्पीड़न एवं उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस जागरूकता शिविर में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका शीर्षक था गुड टच बेड टच। साथ ही आज बाल श्रम पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इन प्रतियोगिताओं में 64 छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इस अवसर पर उमेश्वर रावत पीएलपी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी मौजूद रहे। श्री रावत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी। महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता ममगाई तत्वाधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी शिक्षक कर्मचारी एवं छात्राएं भी उपस्थित रहे। निबंध प्रतियोगिता में अंजली जोशी, फैशन डिजाइन अंतिम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनिष्का गुप्ता बीएससी आईटी द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं वर्णिका रावत फैशन डिजाइनिंग प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में वर्णिका फैशन डिजाइनिंग प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उर्वशी गुप्ता टीडी प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान एवं हिमानी माकन बीएससी आईटी अंतिम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बैकलेस ड्रेस में टैटू फ्लॉन्ट करते हुए अवनीत कौर ने गिराईं हुस्न की बिजलियां

pahaadconnection

स्कूल के बच्चों के साथ अश्लील व गलत हरकत करने पर हुआ वैन चालक गिरफ्तार

pahaadconnection

प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

pahaadconnection

Leave a Comment