Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पब्लिक इंटर कॉलेज में बस्ता रहित दिवस

Advertisement

देहरादून। डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज में बस्ता रहित दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया। पर्यावरण संरक्षण, बागवानी, सब्जी फल उत्पादन, मृदा परीक्षण, आदि विभिन्न जानकारियां से रूबरू कराया गया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न सब्जियों के बीजों का वितरण किया। शिक्षा विभाग द्वारा माह के अंतिम शनिवार को बस्ता रहित दिवस मनाने के निर्देश पर सरकारी विद्यालयों में इस योजना को अमली जामा पहनाया गया। छात्र-छात्राएं बिना बस्ते के विद्यालय  पहुंचे, उन्हें सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देते हुए आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के तहत उनसे श्रमदान कराया गया। बागवानी के माध्यम से उन्हें क्यारियां बनाना सिखाया गया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां छात्र-छात्राओं को दी, उन्होंने बताया कि मौसमी फलों एवं सब्जियों को किस प्रकार उगाया जा सकता है उन्होंने छात्राओं को फल एवं सब्जियां उगाने के लिए बीजों का वितरण भी किया। बौद्धिक सत्रो में शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी जिसमें मृदा संरक्षण, मशरूम उत्पादन, मिट्टी के प्रकार, वन संरक्षण, भू संरक्षण, कीटनाशक का प्रयोग, जैविक खेती के बारे में बताया गया। वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला, रत्नेश द्विवेदी, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिंह, राधा गुप्ता, सुदेश सहगल, रानू शर्मा, पूजा जोशी, अर्चना पाल, किरण बिष्ट, चारू वर्मा, मोनिका के अलावा आशुतोष डबराल चेतन प्रसाद कोठारी आदि का विशेष योगदान रहा।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बेसन और दूध का एक साथ इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को मिलेंगे अनेक लाभ

pahaadconnection

केएल राहुल-अथिया शेट्टी : महल की तरह सजाया गया है सुनील शेट्टी का घर

pahaadconnection

महाराज ने किया नीलकंठ महादेव में स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग

pahaadconnection

Leave a Comment