Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

धर्म नगरी में गौमांस सहित पांच लोग गिरफ्तार

Advertisement

हरिद्वार। गौवंशीय पशुओं की तस्करी कर रहे पांच लोगों को गौ स्क्वाड व पुलिस ने सयुक्त कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पांच जिन्दा गौवशीय पशु, भारी मात्रा में गौमांस व गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किये गये है।

जानकारी के अनुसार बीती रात उत्तराखंड गौ स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार की टीम को सूचना मिली कि फुरकान एवं सनव्वर पुत्र खलील निवासी ग्राम खाताखेडी के घर पर गौकशी की जा रही है। सूचना पर गौ स्क्वायड द्वारा मामले की सूचना थाना झबरेड़ा पुलिस को दी गयी। जिसके बाद गौ स्क्वायड व पुलिस द्वारा आरोपियों के घरों में अलग—अलग दबिश दी गयी व मौके पर गौकशी करते हुए पांच आरोपियों कुर्बान पुत्र खलील, सनव्वर पुत्र खलील, तसव्वर पुत्र खलील, लुकमान पुत्र गुफरान व साजिद उर्फ टोला पुत्र सकूर मौके पर पकडा गया। मौके से लगभग 6 कुंतल गौमांस मय गौकशी उपकरण, गौमांस परिवहन हेतु प्रयुक्त की जाने वाले 6 मोटरसाइकिल बरामद की गई। साथ ही 5 जीवित गौवंशीय पशुओं (4 गाय 1 बछिया) को गौकशी से पूर्व ही बचा लिया गया। मौके से बरामद खाल/मांस के पशु चिकित्साधिकारी द्वारा प्रयोगशाला परीक्षण हेतु सैम्पल लिये गये। बरामद गौमांस घटनास्थल से बाहर खाली स्थान पर उचित अम्लीय छिडकाव कर नष्ट किया गया। हालांकि इस दौरान मची अफरा तफरी का फायदा उठाते हुए एक आरोपी मौेके से फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश जारी है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बारात की बस डिवाइडर से टकरायी, 12 घायल

pahaadconnection

उत्तराखंड और नेपाल के पर्यटन को बढ़ाने के लिए निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा

pahaadconnection

पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत दिया गया 50 लाख रूपए का चेक

pahaadconnection

Leave a Comment