Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

बारात की बस डिवाइडर से टकरायी, 12 घायल

Advertisement

देहरादून। बारात की बस के ब्रेक फेल होने से बस डिवाइडर से जा टकरायी जिससे उसमें सवार 12 बराती घायल हो गये। पुलिस ने सभी को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
आज कोतवाली डोईवाला को सूचना प्राप्त हुई कि टोल प्लाजा लच्छीवाला के पास एक प्राईवेट बस का एक्सीडेन्ट हो गया है, सूचना पर तत्काल कोतवाली डोईवाला से बचाव व आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस बल रवाना किया गया। मौके पर 36 सीटर बस जो दिल्ली से नेहरूग्राम देहरादून बारात में आये लोगो को लेकर आयी थी तथा शादी पूर्ण होने के बाद आज 30 बारातियों को लेकर वापस संगम विहार दिल्ली जा रही थी, जिसे बस चालक बबलू चला रहा था। उक्त बस टोल प्लाजा के पास तकनिकी खराबी से ब्रेक फेल होने के कारण अनियन्त्रित होकर डिवाईडर से टकरा गयी। उक्त दुर्घटना मे बस सवार एक महिला मन्जू उम्र 44 वर्ष को गंभीर चोट आई है, बस सवार अन्य व्यक्तियों को साधारण चोटें आई है। सवारियो को डोईवाला पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस के अनुसार घायलोें के नाम नरेन्द्र वंसवाल, चन्द्रवती, वैशनवी, दीपक कुमार, अन्जू, सानवी, नवीन, राजेन्द्र प्रसाद, निवांश, बबलू, सुमित, श्रीमती मंजू सभी निवासी संगम विहार, दिल्ली है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मानवता का फर्ज़ निभाती दून पुलिस फिर बनी मददगार

pahaadconnection

हरिद्वार पुलिस का जवान बना देवदूत जवान की तत्परता से बची युवक की जान

pahaadconnection

मुख्य सचिव ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment