Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने सुनी जनमानस की समस्याएं

Advertisement

देहरादून, 06 मई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार में जनमानस की समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी जनमानस की सस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल एवं पेयजल लाईन लिकेज से सम्बन्धित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज करीब 95 लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित शिकायतों अधीनस्थों से प्राप्त आख्या का स्वंय मूल्यांकन करते हुए समस्याओं का प्रभावी निराकरण करें। साथ ही उप जिलाधिकारियों को शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से देखते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के सम्मुख आज भरण पोषण, भूमि विवाद, सीवर, पेयजल लाईन, सहित विद्युत, शिक्षा  पुलिस, एमडीडीए, वन आदि सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व रामजीशरण शर्मा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी,  उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, सहित शिक्षा, एमडीडीए, जल निगम, जल संस्थान, वन आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री ने किया ‘वीरों का नमन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग

pahaadconnection

अगर आप भी सर्दियों में ज्यादा अंडे खाते हैं तो इसके नुकसान के बारे में भी जाने

pahaadconnection

असम की मंडियों में सेब के व्यापार को बढ़ाने पर चर्चा

pahaadconnection

Leave a Comment