Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बुद्ध पूर्णिमा : हर की पैड़ी में आस्था की डुबकी

Advertisement

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर लाखों श्रृद्धालुओं ने हर की पैड़ी एवं आसपास घाटों में आस्था की डुबकी लगाई। आज देशभर में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस शुभ दिन पर ही गौतम बुद्ध का जन्म और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। उनके जीवन में तीन अधिक महत्वपूर्ण घटनाएं रही है, पहला उनका जन्म, दूसरा ज्ञान और तीसरा मोक्ष, यह सभी एक ही तिथि पर आते है। बुद्ध पूर्णिमा को भारत के अलावा कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर सभी भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना करते है, साथ ही ज्ञान और बुद्धि की कामना करते हैं। इस दौरान बौद्ध मंदिरों में दान करने का खास महत्व है। इस दिन उपवास रखने से ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दुकान की आड़ में अवैध रुप से शराब बेचने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री होंगे इंडिया हेम्प ऐक्सपो 2023 के मुख्य अतिथि

pahaadconnection

जनपद में कुल 868254 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया

pahaadconnection

Leave a Comment