Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराध

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisement

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलिपैड से 100 मीटर आगे पर इमरजेंसी लैंडिंग ही हुई है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेजों का ढांचा होगा मजबूतः डॉ0 धन सिंह रावत

pahaadconnection

ऐप्पल इंक के ताइवानी आपूर्तिकर्ता पेगाट्रॉन कॉर्प एक दूसरी भारत फैक्ट्री खोलने के लिए खोलेगी

pahaadconnection

वीर बाल दिवस के कार्यक्रम पर चर्चा संवाद आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment