Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रं- कम्युनिटि स्कूल के टॉपर्स हुए सम्मानित

Advertisement

धारचूला। सामुदायिक पुस्तकालय द्वारा शुक्रवार को रं- कम्युनिटी स्कूल के अपनी कक्षा में टॉपर्स आए विद्यार्थियों को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक पुस्तकालय तथा संडे क्लास के कॉन्सेप्ट पर जानकारी दी गई। रं-कम्युनिटी स्कूल में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सामुदायिक पुस्तकालय तथा संडे क्लास के बारे में चर्चा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश नाथ के द्वारा आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों के भीतर अपना लक्ष्य निर्धारित करना और अनुशासित होकर अपनी प्लानिंग बनाने के लिए बहुत कुछ सीखने को प्राप्त हो रहा है। स्कूल के कक्षा एक के टॉपर से शौर्य  पोरी, कक्षा 2 के टॉपर से कियांस दानू,कक्षा 3 के टॉपर से ख्वाईश उपाध्याय, कक्षा 4 के टॉपर्स प्रियांशी दानू, कक्षा 5 के टॉपर से यूना खेर, कक्षा 6 के टॉपर्स आदेश सिंह धामी कक्षा 7 के टॉपर से पीयूष सिंह धामी, कक्षा 8 के टॉपर से आराध्या खेर, कक्षा 9 के टॉपर्स अभिमन्यु गर्ब्याल को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार के रूप में डिक्शनरी तथा प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया  ने कहा कि आज वह सामुदायिक पुस्तकालय तथा संडे क्लास के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को निमंत्रण देने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय नगर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए एक विशेष केंद्र के रूप में सामने आएगा। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को अपने विद्यालय में अपना पंजीकरण कर लेना है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड के प्रवासी लोगों का आभार व्यक्त

pahaadconnection

सुष्मिता सेन को आया था मेजर हार्ट अटैक, 95 फीसदी ब्लॉकेज था, बमुश्किल जान बची

pahaadconnection

बजट सत्र के लिये सरकार ने विपक्ष के साथ कोई बातचीत नहीं की : यशपाल आर्य

pahaadconnection

Leave a Comment