Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की मौत

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति सुरक्षित है और दो घायलों को निकाला गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित की : राज्यपाल

pahaadconnection

77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, सीडीओ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

pahaadconnection

चार किमी सुरंग निर्माण के बाद पौड़ी शहर में जाम की समस्या का हो जाएगा समाधान

pahaadconnection

Leave a Comment