Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

एम्स में उपचार के दौरान एक और घायल की मौत

Advertisement

देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में हुए हादसे में एक और जान चली गई। देर रात एम्स में इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया।जिसके बाद अब हादसे में मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है। डॉक्टरो के अनुसार, एम्स लाने के बाद अभिषेक मीणा (18)पुत्र कैलाश चंद मीणा निवासी दिल्ली, धर्मेंद्र कुमार (23) पुत्र दिनेश राम, निवासी दिल्ली और शौनिक तनेजा (27) पुत्र सुरेश तनेजा, निवासी सोनीपत हरियाणा की मौत हुई है। शुक्रवार देर रात को नई दिल्ली से अलग-अलग जगह के 23 युवाओं का दल चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैकिंग के लिए रवाना हुआ था। शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे बदरीनाथ हाईवे पर वाहन रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा। हादसे में 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो की जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग और दो की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई थी। हादसे में 15 लोग जान गवां चुके हैं। हादसे में मृतकों को रुद्रप्रयाग में पोस्टमार्टम करने के बाद देर रात श्रीनगर बेस अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। यहां मृतकों के परिजन शव लेने के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान परिजनों को एंबुलेंस न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद ऋषिकेश से एंबुलेंस मंगाई गई। अब तक तीन शव जा चुके हैं।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

25 गारंटी को लेकर घर-घर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

pahaadconnection

16 जून को मनाया जाएगा गंगा दशहरा : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

आईएनएस सुमेधा मिशन को नामीबिया की वाल्विस खाड़ी में तैनात किया गया

pahaadconnection

Leave a Comment