Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड की रिपोर्ट जारी

Advertisement

देहरादून। नियम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने विशेषज्ञ समिति समान नागरिक संहिता उत्तराखंड की रिपोर्ट जारी की। उन्होंने कहा, “समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड, 2024 की विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पढ़ने के लिए आप वेबसाइट http://ucc.uk.gov.in पर जा सकते हैं। यह चार खंडों में उपलब्ध है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की नींव रखने से पहले भारत के वैदिक काल से लेकर संविधान सभा के गठन तक गहन अनुसंधान किया गया था। साथ ही देश-विदेश में अलग-अलग समय में लागू रहे विभिन्न धर्मों के पर्सनल लॉ का आम लोगों के जीवन पर क्या असर रहा, जैसे मुद्दों पर भी विस्तृत अनुसंधान किया गया था। इसके आधार पर उत्तराखंड सरकार ने यूसीसी का कानून तो पारित कर दिया लेकिन उस अनुसंधान रिपोर्ट को अभी तक पर्दे में रखा था। सूत्रों के अनुसार यूसीसी की बुनियाद में रही उस अनुसंधान रिपोर्ट को आज सार्वजनिक कर दिया गया है। सरकार यूसीसी कानून और पोर्टल को लागू करने से पहले अनुसंधान रिपोर्ट को जनता के सामने लाना चाहती थी, ताकि आम लोगों को उन तथ्यों से रूबरू कराया जा सके, जिनकी वजह से यूसीसी कानून पारित किया गया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने 122 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

pahaadconnection

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

pahaadconnection

Leave a Comment