Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

देश में खादी उद्योग का व्यवसाय 400 प्रतिशत तक बड़ा

Advertisement

देहरादून। आज वार्ड संख्या 15 बूथ संख्या 80 में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव राजोरी के निवास स्थान पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” के 112वें एपिसोड के कार्यक्रम को सुनने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छात्रों से चर्चा की और उनका उत्साहवर्धन किया, लोकल फॉर वोकल की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में खादी उद्योग का व्यवसाय 400 प्रतिशत तक बढ़ चुका है, बाघों के संरक्षण का अभियान भी प्रभावी रहा और विश्व के 70 प्रतिशत बाघ भारत में हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को सेल्फी के साथ हर घर तिरंगा की अपील की। उन्होंने ड्रग्स के बढ़ते चलन पर चिन्ता जाहिर करते हुए ड्रग्स को समाज के लिए अभिशाप बताया साथ ही ड्रग्स के खात्मे के लिए 1933 टोल फ्री नंबर भी जारी किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, पूर्व निदेशक एनएचपीसी ऊर्जा मंत्रालय भगवत प्रसाद मकवाना, कार्यक्रम में वार्ड संख्या 15 के आरके सचदेवा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश राजौरिया, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघट, पूर्व महानगर मीडिया प्रभारी विनोद घाघट उपस्थित थे।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

डीजीपी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

pahaadconnection

पीआरएसआई के राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस 2026 में ‘सत्य बनाम नैरेटिव’ पर जोर, जनसंपर्क को लोकतंत्र का पाँचवाँ स्तंभ बताया

pahaadconnection

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करें? तो इन 5 चीजों का सेवन करें

pahaadconnection

Leave a Comment