Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजकीय सम्मान के साथ किया गया शहीद जवान का अंतिम संस्कार

Advertisement

देहरादून। असम के मणिपुर में बलिदान हुए सेना के जवान हजारी चौहान का आज अंतिम संस्कार ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवान के बलिदान पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे जवान ने असम में मां भारती की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है हमारी ईश्वर से प्रार्थना है की पुण्यआत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें। वहीं क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद को अंतिम सलामी देकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत ही पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने अपना भाई और बेटा खोया है। शहीद हुए जवान हजारी चौहान की अंतिम यात्रा में उनके भाई डबल सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह व शहीद के पुत्र संदीप सिंह, कुलदीप सिंह, उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर देवेंद्र नेगी व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को उद्धव ठाकरे की एक याचिका पर बुधवार को सुनवाई के लिए तैयार हो गया

pahaadconnection

प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रिटिश वोग के कवर पेज पर राज करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।

pahaadconnection

उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी राहत

pahaadconnection

Leave a Comment