Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजकीय सम्मान के साथ किया गया शहीद जवान का अंतिम संस्कार

Advertisement

देहरादून। असम के मणिपुर में बलिदान हुए सेना के जवान हजारी चौहान का आज अंतिम संस्कार ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवान के बलिदान पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे जवान ने असम में मां भारती की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है हमारी ईश्वर से प्रार्थना है की पुण्यआत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें। वहीं क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद को अंतिम सलामी देकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत ही पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने अपना भाई और बेटा खोया है। शहीद हुए जवान हजारी चौहान की अंतिम यात्रा में उनके भाई डबल सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह व शहीद के पुत्र संदीप सिंह, कुलदीप सिंह, उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर देवेंद्र नेगी व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दिल्ली की शीत लहर में टी-शर्ट पहने घूम रहे राहुल गांधी, फिटनेस है राज या मैसेज सियासी है

pahaadconnection

अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण विज्ञान

pahaadconnection

कैड़ा के बाद भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल का वन मंत्री पर गंभीर आरोप : गरीमा मेहरा दसौनी

pahaadconnection

Leave a Comment